Home / Odisha / कलाहांडी जिले में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, एक घायल

कलाहांडी जिले में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, एक घायल

कलाहांडी- कलाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के तुजुंड सड़क पर दो बाइकों के बीच आममे-सामने टक्कर हो जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। मृतकों की पहचान संतोष डाकुआ, प्रसन्न माझी, आकाश माझी के रुप में की गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक के जरिये ये लोग जा रहे थे, तभी आमने-सामने टक्कर हो गई। घटनास्थल पर प्रसन्न की मौत हो गई ।  स्थानीय लोगों ने संतोष व आकाश को गंभीर रुप से घायल स्थिति में मेडिकल ले कर गये । लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व संतोष की मौत हो गई तथा अस्पताल में  आकाश की मौत हुई । एक अन्य व्यक्ति की चिकित्सा भवानीपाटना मेडिकल में चल रही है ।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …