Home / Odisha / एकक विश्वविद्यालय बनेगा खलिकोट क्लस्टर विश्वविद्यालय

एकक विश्वविद्यालय बनेगा खलिकोट क्लस्टर विश्वविद्यालय

भुवनेश्वर – खलिकोट क्लस्टर विश्वविद्यालय अब एकक (युनिटरी) विश्वविद्यालय बनेगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंधी निर्णय लिये जाने के साथ-साथ आधिकारिक विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। उल्लेखनीय है कि 2015 में इसे क्लस्टर विश्वविद्यालय की मान्यता दी गई थी, लेकिन इसमें सफलता न मिलने के बाद क्लस्टर विश्वविद्यालय की मान्यता वापस ले ली गई है। इसके बाद इसे युनिटरी विश्वविद्यालय की मान्यता दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खलिकोट क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन पांच कालेज अब ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय के अधीन रहेगा।  जिन छात्र- छात्राओं ने क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन पंजीकरण किया है उनकी शिक्षा समाप्त न होने तक वे इसके अधीन रहेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …