Home / Odisha / यातायात पुलिसकी गजब नीति,कार वाले से वसूला हेलमेट का जुर्माना

यातायात पुलिसकी गजब नीति,कार वाले से वसूला हेलमेट का जुर्माना

  •  एक हजार का रसीद थमाया

संबलपुर। मोटर व्हीकल एक्ट जब से लागू हुआ है, पुलिस विभाग की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। उनको पता ही नहीं चल रहा है कि कौन से फीस कहां पर काटा जाए। ऐसी ही एक हास्यास्पद घटना बीती शाम मोदीपाड़ा कृषि कार्यालय के पास घटित हुई। रोजाना की तरह यातायात विभाग के कर्मचारी बुधवार की शाम भी वहां पर वाहनों का कागजात जांचकर रहे थे। इस दौरान झाडूआपाड़ा निवासी चंद्रकुमार बेहेरा अपनी धर्मपत्नी के साथ अपने कार में सवार होकर वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्चके लिए निकले। जैसे ही उनकी कार कृषि कार्यालय के पास पहुंची, वहांपर उपस्थित यातायात विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें रोका।कारको रोकता देख श्री बेहेरा घबरा गए। इस दौरान एक यातायात कांस्टेबल उनके पास आया और बाबूके पास चलिएकहा। अब श्री बेहेरा पुलिस वालेकी बात कैसे नहीं मानते। वे अपनी कार से उतरे और बाबू के पास गए। वहांपर उनसे न तो कुछ पूछताछ की गई और न ही  कुछ दिशा-निर्देश दिया गया। सीधा एक हजार का चालान थमा दिया गया। जिसमें साफ लिखा है चालान थमाने की वजह चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। नीचे सब इंस्पेक्टर अमर होता का डिजीटल हस्ताक्षर दिया गया है। एसपी डा.कनवर विशाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थोड़ा इंतजार कीजिए, बहुत जल्द असलियत आपके सामने होगी।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …