Home / Odisha / राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को

राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को

भुवनेश्वर. ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव 26 मार्च को होगा. यह जानकारी चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है. राज्यसभा के चार सांसदों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है. ये चारों सांसद अनुभव मोहंती, नरेंद्र कुमार स्वाइं, सरोजिनी हेम्ब्रम और रंजीब बिस्वाल हैं. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, दो मार्च को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 13 मार्च तक नामांकन दाखिला होगा. नामांकन पत्रों की जांच 16 मार्च को होगी, जबकि 18 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकते हैं. इसके बाद यदि जरूरत पड़ी तो 26 मार्च को सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान कराये जायेंगे तथा मतों की गणना उसी दिन शाम पांच से होगी तथा परिणाम भी इसके बाद घोषित कर दिये जायेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …