Home / Odisha / केन्द्रापड़ा में रिश्वत लेते हुए क्लर्क पकडाया

केन्द्रापड़ा में रिश्वत लेते हुए क्लर्क पकडाया

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री राहत कोष से चिकित्सा के लिए सहायता कराने के लिए एक हजार रुपये रिश्वत लेते हुए केन्द्रापड़ा जिले के महाकालपड़ा प्रखंड के वरिष्ठ क्लर्क चंद्रकांत हांसदा को विजिलेंस ने रंगेहाथों पकड़ लिया है. विजिलेंस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने ब्रेन ट्यूमर मरीज के परिजनों से एक हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. मरीज के परिजनों ने इस संबंध में विजिलेंस में शिकायत दर्ज करायी थी. आज जब उन्होंने रिश्वत की राशि ली, तब वहां उपस्थित विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …