Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

  •  छह अधिकारियों को किया पेंशन बंद, दो को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

    भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को छह सरकारी अधिकारियों का पेंशन बंद करने के साथ-साथ दो अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया है. जिन अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें ओबीसीसी के पूर्व मुख्य अभियंता तथा प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार बृजेन्द्र नारायण, सेवानिवृत्त अभियंता ओबीसीसी के वरिष्ठ प्रोजेक्ट मैनजर अरुण चरण परिडा, सेवानिवृत्त अभियंता तथा ग्रामीण विकास सव डिविजन कामाक्षानगर के प्रमोद कुमार बेहरा, पुरी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व अभियंता ब्रज सुंदर पटनायक, सीएमसी के पूर्व अभियंता खगेश्वर स्वाईं, संबलपुर के बिल्डिंग डिविजन के सेवानिवृत्त अभियंक विवेकानंद मोहंती का पेंशन बंद कर दिया गया है. इसी तरह दो अधिकारियों, जिन्हें कंपलसरी सेवानिवृत्ति दी गई है, उनमें कलाहांडी जिले के कोकसरा तहसील के राजस्व नीरिक्षक ईश्वरी प्रसाद पुरोहित, सोनपुर जिले के वीरमहाराजपुर तहसील के राजस्व नीरिक्षक अरुण पुरोहित हैं. ये कई बार विजिलेंस द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े जा चुके हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अगस्त माह से अह तक 74 अधिकारियो को बर्खास्त करने के साथ-साथ 15 अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …