Home / Odisha / बलांगीर जेसीआई ने सामाजिक सेवा के लिए श्री सरतचंद्र मिश्र और क्वींन इंटरनेशनल स्कूल को बिज़नेस आइकॉन अवार्ड शिक्षा के लिए सम्मानित किया 

बलांगीर जेसीआई ने सामाजिक सेवा के लिए श्री सरतचंद्र मिश्र और क्वींन इंटरनेशनल स्कूल को बिज़नेस आइकॉन अवार्ड शिक्षा के लिए सम्मानित किया 

बलांगीर – अंतरास्ट्रीय सामाजिक संस्था जेसीआई बलांगीर सिटी की एक समाजिक कार्यक्रम में युवा पत्रकार सरत चंद्र मिश्र (मुना) को और स्कूल और कॉलेज में बच्चों को अच्छी  शिक्षा देने के लिए कैलाश अग्रवाल और सुजाता अग्रवाल को मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
जेसीआई बलांगीर सिटी की अध्यक्ष पिंकी मोदी के सभापतित्व मे आयोजित “ताल से ताल मिला” परिबरिक ट्रेनिंग में नागपुर से आये हुए लवली सिंह ने बखूबी ट्रेनिंग दी। फरवरी ७ से १४ तक वैलेंटाइन वीक में सेल्फी कांटेस्ट के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इसके साथ साथ एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया । इस सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पीयूष अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, सृस्टि अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रुक्मा अग्रवाल, परेश अग्रवाल, रामवतार अग्रवाल, प्रभात श्रीवास्तव, आर्तत्रणा पाढ़ी, दीपक छपड़ीया, अवनीश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्रीकांत शर्मा और अनिल मोदी का बिसेस सहयोग रहा। वरिष्ठ पत्रकार सत्य नारायण बेहरा, पत्रकार पवन अग्रवाल प्रमु एवं टिटिलागढ़ से बजरंग लाल जैन को सम्मानित किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …