Home / Odisha / लगातार आठवीं बार बीजद अध्यक्ष बनेंगे नवीन पटनायक

लगातार आठवीं बार बीजद अध्यक्ष बनेंगे नवीन पटनायक

  •  पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

  •  26 फरवरी को होगी निर्विरोध चुने जाने की आधिकारिक घोषणा

    भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को पार्टी कार्यालय आकर बीजद के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा. पार्टी कार्य़ालय में पहुंचकर नामांकन पत्र भरने के बाद उन्होंने बीजद के चुनाव के लिए रिटर्निंग आफिसर प्रताप देव को नामांकन पत्र सौंपा. 10 प्रस्तावकों के साथ उन्होंने अपना नामांकन पत्र भरा ।
    इस पद के लिए किसी और व्यक्ति द्वारा नामांकन पत्र न भरे जाने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है. वह लगातार आठवीं बार इस पद के लिए चुने जाने वाले हैं. रिटर्निंग आफिसर प्रताप देव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्र की जांच 24 फरवरी को होगी. 25 फरवरी तक नाम वापस लिये जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि 26 को इसे लेकर परिणाम को घोषित किये जाएंगे. उल्लेखनीय है कि गत 21 फरवरी को बीजद ने अपने समस्त 23 सांगठनिक जिले के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …