Home / Odisha / वीर सुरेन्द्र साय इंजीनियरिंग विवि में कार्यशाला

वीर सुरेन्द्र साय इंजीनियरिंग विवि में कार्यशाला

संबलपुर। वीर सुरेन्द्र साय इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंटरनल क्वालिटी एसूरेन्स सेल की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का विषय था रोल ऑफ रिभाइज एक्रीडेशन फे्रमवर्क फॉर एनहेंस द क्वालिटी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अटल चौधरी ने इस कार्यशाला का उदघाटन किया। कार्यशाला में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के फेकल्टी एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बरहमपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा नैक कमेटी सदस्य प्रोफेसर आदित्य प्रसाद पाढ़ी भी कार्यशाला में शामिल हुए और शोधात्मक विषयों पर अपना अनुभव साझा किया। अंत में डा. चंद्रशेखर राव ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …