Home / Odisha / स्वर्णपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत

स्वर्णपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत

  •  सात अन्य गंभीर रूप से घायल

स्वर्णपुर. स्वर्णपुर-संबलपुर हाईवे पर मेटकनी चौक पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को हालत गंभीर बतायी गई है. यहां एक ट्रक और पिकअप वैन में टक्कर हो गयी थी. तीनों मृतकों की शिनाख्त चालक बाबूलाल महाकूड़, यात्री उत्तम डुंगुरिया तथा तेजराज भोई के रूप में हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब यह हादसा हुआ उस समय पिकअप में बैंड पार्टी के सदस्य सवार थे. इसी दौरान चौक पर पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर हो गयी, जिसमें चालक समेत तीन की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि सात अन्य लोग भी घायल हुए. हादसे की सूचना पाते ही उलांदा पुलिस मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल सात लोगों को स्वर्णपुर मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …