Home / Odisha / तालाब में डूबकर दसवीं के छात्र की मौत

तालाब में डूबकर दसवीं के छात्र की मौत

भुवनेश्वर. मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा से पूर्व तालाब में स्नान करते समय दसवीं के एक छात्र की मौत हो गई है. गजपति जिले के चंद्रगिरि थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में यह हादसा हुआ है. मृतक छात्र का नाम नारायण मलिक है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंग्रेजी की परीक्षा देने से पूर्व नारायण गांव के तालाब में स्नान करते समय़ डूब गया. पास में स्नान कर रहे लोगों ने उसे पानी से निकाला और तत्काल अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चंद्रगिरि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …