Home / Odisha / भाभी की पिटाई कर देवर गया जेल

भाभी की पिटाई कर देवर गया जेल

संबलपुर। भाभी की पिटाई करनेवाले एक युवक को जेल यात्रा करनी पड़ी है। यह घटना रेढ़ाख्रोल के गोविंदपुर गांव में हुई। आरोपी का नाम सुशील वादी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर देवर एवं भाभी के बीच बहसबाजी आरंभ हो गई। इस दौरान देवर तैश में आ गया और उसने भाभी की बेदम पिटाई कर दिया। रेढ़ाखोल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …