Home / Odisha / दो शिक्षकों के वेतन बंद करने के मंत्री ने दिया निर्देश

दो शिक्षकों के वेतन बंद करने के मंत्री ने दिया निर्देश

भुवनेश्वर. कार्य में लापरवाही के कारण विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने दो शिक्षकों के वेतन बंद करने के निर्देश दिया है. ये दो शिक्षक हैं अरिलो विद्यालय के शिक्षक श्रीराम परुआ व नगरी स्कूल के शिक्षिका दीपांजली सामंतराय. अचानक दौरा करने के समय मंत्री दास ने इन शिक्षकों की लापरवाही देखी. उसके बाद उन्होंने वेतन बंद करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि मंत्री दास ने शनिवार को विभिन्न स्कूलों का अचानक दौरा किया था. इसके साथ ही मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का भी उन्होंने दौरा किया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …