Home / Odisha / केन्द्रीय मंत्री प्रताप षड़ंगी को डाक्टोरेट की उपाधि

केन्द्रीय मंत्री प्रताप षड़ंगी को डाक्टोरेट की उपाधि

भुवनेश्वर. आंध्र प्रदेश के तिरुपति श्रीवेंकटेश्वर वेद विश्वविद्यालय  की ओर से केन्द्रीय मंत्री प्रताप षड़ंगी को सम्मानजनक डाक्टोरेट की उपाधि प्रदान की गई। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में श्री षड़ंगी को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति तथा आंध्र प्रदेश के श्रीवेंकटेश्वर वेद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति तथा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन तथा कुलपति ने डाक्टोरेट की  उपाधि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि श्री प्रताप षड़ंगी स्वयं संस्कृत कें विद्वान हैं। हालांकि उन्होंने संस्कृत की फार्मल पढ़ाई नहीं की है, लेकिन वह धारा प्रवाह संस्कृत बोल सकते हैं। वर्तमान में वह अखिल भारतीय अमृतवाणी प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं । डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद श्री षड़ंगी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

 

 

अटैचमेंट क्षेत्र
Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …