भुवनेश्वर – बीजू जनता दल के तीन नेता प्रणव प्रकाश दास, संजय दासवर्मा व प्रताप केशरी देव को नयी जिम्मेदारी दी गई है । बीजद सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रणव प्रकाश दास को पार्टी के संगठन महामंत्री, तथा संजय दासवर्मा को पार्टी मुख्यालय के प्रभारी महामंत्री के रुप में जिम्मेदारी दी गई है । इसी तरह प्रताप केशरी देव को रिटर्निंग आफिसर की जिम्मेदारी दी गई है । उल्लेखनीय है कि पहली बार पार्टी के संगठन महामंत्री, पार्टी मुख्यालय के प्रभारी महामंत्री के पदों का बीजद में सृजन किया गया है । इससे पहले इस तरह के पद केवल भारतीय जनता पार्टी में होते थे ।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
