Home / Odisha / भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया

संबलपुर। संबलपुर जिला के बेरोजगार युवक-युवतियों का रोजगार दिए जाने की मांग पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर मोर्चा की ओर से डीएम शुभम सक्सेना के माध्यम से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ज्ञापन सौपां गया। जिसमें कहा गया है कि संबलपुर जिला में दर्जनों औद्योगिक संस्थान है। विडंबना का विषय यह है कि उन संस्थानो में स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों का नौकरी नहीं दी जा रही है। भारतीय जनत पार्टी ने इस मामले पर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से बात किया। इसके बावजूद स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी देने की व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। इस आंदोलन के बाद भी यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आनेवाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उस दौरान यदि कानून-व्यवस्था भंग होगी तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन को उठानी पड़ेगी। भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रिकन पटनायक के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा सदस्य शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …