Home / Odisha / महाशिवरात्रि पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

महाशिवरात्रि पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

संबलपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक किया और अपने मंगलकामना की दुआ मांगी। शुक्रवार की अहले सुबह से ही बड़ाबाजार स्थित सोमनाथ बाबा, बुढ़ाराजा स्थित पहाड़ेश्वर बाबा, दुर्गापाली स्थित गुड़ेश्वर बाबा, मानेश्वर स्थित मानधाता बाबा एवं हुमा स्थित विमलेश्वर बाबा समेत शहर के अन्य सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमडऩी आरंभ हुई। सभी ने कतारबद्ध तरीक से देवाधिदेव महादेव का दर्शन किया और अपनी जीवन को कृतार्थ बनाया। खबर लिखे जानेतक कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिल पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …