Home / Odisha / शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में कम हुआ है आवंटन – नरसिंह मिश्र

शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में कम हुआ है आवंटन – नरसिंह मिश्र

भुवनेश्वर. राज्य में इस बार के बजट में पूर्व वर्ष की तुलना में शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में अधिक धनराशि आवंटित किये जाने की जो बात कही जा रही है, वह असत्य है. वास्तव में इस बार पिछले बार की तुलना में कम प्रतिशत धनराशि आवंटित की गई है. कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने यह बात कही. शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए मिश्र ने कहा कि यदि प्रतिशत में देखा जाए तो पिछले बजट की तुलना में इस बार के बजट में उपरोक्त दो क्षेत्रों में धनराशि का आवंटन घटा है. उन्होंने यह भी कहा कि विधायक लैंड फंड को तीन गुना किये जाने की बात प्रचारित की जा रही है, जोकि सही नहीं है. उन्होंने कहा कि इससे पहले विधायक लैड फंड में एक करोड़ व पचास लाख रुपये की स्पेशल डेवलपमेंट फंड की व्यवस्था होती थी. यानी डेढ़ करोड़ की व्यवस्था थी. इसे बढ़ाकर तीन करोड़ किया गया है. यानी दुगना किया गया है, लेकिन राज्य सरकार तीन गुना कह कर प्रचारित कर रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह के असत्य आंकड़े दोकर बीजद सरकार लगातार जीत रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …