Home / Odisha / बेरोजगारी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

बेरोजगारी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

  •  समीर मोहंती सरकार पर बोला हमला

  •  सरकारी रिक्त पदों को भरने की मांग

भुवनेश्वर. राज्य में बेरोजगारी की समस्या में लगातार बढ़ोत्तरी, शिक्षित युवकों को काम न मिलने, विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को न भरे जाने आदि मामलों को लेकर भाजपा युवा मोर्चो ने भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष टंकधर त्रिपाठी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकालल कर लोवर पीएमजी पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया. इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि गत 20 सालों से नवीन सरकार सत्ता में हैं, लेकिन रोजगार के सृजन में नाकामयाब रही है. इसका खामियाजा राज्य के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के हक की लड़ाई जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निकम्मेपन के कारण बेरोजगारी में ओडिशा पहले नंबर पर है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि वह रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए काम करे. अन्यथा आगामी दिनों में पार्टी जोरदार तरीके से आंदोलन करेगी. इस आंदोलन में विश्वरंजन बड़जेना, सत्यवादी चईनी, दीपक गोछायत व अन्य नेता भी शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …