Home / Odisha / प्रतिपक्ष के नेता ने राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

प्रतिपक्ष के नेता ने राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

भुवनेश्वर. राज्य में बेरोजगारों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी तथा राज्य में युवाओं को काम देने में नाकामी के मामले को लेकर प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने राज्य सरकार को घेरा. शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक सरकार गत 20 सालों से सरकार में है, लेकिन रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में पूरी तरह से विफल रही है. उन्होंने बताया कि 2009 से 10 साल में राज्य के नियोजन कार्यालयों में 22 लाख से अधिक युवाओं ने अपना नाम पंजीकरण किया है. इसमें से केवल 26 हजार 450 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है. यह लगभग एक प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्य में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम भी पूरी तरह विफल रहा है. उन्होंने कहा कि इसमें 62 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है. इसमें 93 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें से 21 हजार युवाओं को रोजगार मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …