Home / Odisha / जिंदगी की गुहार लगाता रहा घायल युवक, लोग बनाते रहे विडियो

जिंदगी की गुहार लगाता रहा घायल युवक, लोग बनाते रहे विडियो

  •  समय पर इलाज नहीं मिलने पर हुई मौत

    भद्रक. मानवता को तार-तार करने वाली एक घटना में एक घायल इलाज के लिए तड़पता रहा और देखने वाले लोग फोटो लेते रहे और विडियो बनाते रहे. समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उस युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक मोटरसाइकिल से दो युवक भद्रक की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सीमेंट लदा एक ट्रक ने साहपुर चौक के निकट राजमार्ग-16 पर टक्कर मार दिया. टक्कर के कारण संतुलन बिगड़ने पर दोनों सड़क पर गिर गये. एक युवक ट्रक के चक्के के नीचे आ गया. घायल युवक लगभग 30 मिनट तक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन देखने वाले लोग अस्पताल ले जाने की जगह उसकी तस्वीरें लेते रहे और विडियो बनाते रहे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचायी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसे बचाया जा सकता था, यदि लोगों ने तस्वीर और विडियो लेने की जगह मानवता दिखाते हुए उसे समय पर अस्पताल पहुंचा दिया होता.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …