भुवनेश्वर. वित्त वर्ष 2019-20 में ओडिशा की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की वृद्धि दर 6.16 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जबकि 2018-19 में यह 7.90 फीसदी रही. राज्य के आर्थिक सर्वे रिपोर्ट 2019-20 के अनुसार, जीएसडीपी की वृद्धि दर 6.16 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. बताया जाता है कि चक्रवात के कारण कृषि उत्पादन आयी गिरावट तथा खनन और विनिर्माण में मंदी के कारण विकास दर में कमी आयी है. रिपोर्ट के अनुसार, 2019-20 में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था भी 5 प्रतिशत तक घटने का अनुमान है. इसके बावजूद 2019.20 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 6.75 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019-20 में ओडिशा की प्रति-व्यक्ति आय बीते वित्तवर्ष 2018-19 की 95,164 रुपये से बढ़कर 101,587 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है. रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के विकास में सेवा क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान है. इसका 40.51 फीसदी योगदान है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र का योगदान 39.60 फीसदी तथा कृषि क्षेत्र का योगदान 19.90 फीसदी है इसी अवधि के दौरान, कृषि और संबद्ध को 7.61 प्रतिशत की निरंतर कीमत (2011-12) में वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है, जबकि उद्योग क्षेत्र में 6.88 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 6.84 प्रतिशत की वृद्धि होगी..
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
