Home / Odisha / मालकानगिरि में पांच नाबालिगों को बचाया गया

मालकानगिरि में पांच नाबालिगों को बचाया गया

मालकानगिरि. जिले के मोटू थानांतर्गत पेटा गांव से दो बच्चों समेत पांच नाबालिगों को मुक्त कराया गया है. नाबालिगों में तीन लड़कियां हैं. गुप्त जानकारी के आधार पर बाल कल्याण समिति ने एक अभियान चला कर इनको एक खदान से मुक्त कराया. सूत्रों ने बताया कि बाल कल्याण समिति को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थर खदान में 30 नाबालिगों को काम पर लगाया गया है. इसके आधार पर स्थानीय पुलिस, मालकानगिरि के सहायक श्रम अधिकारी तथा बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया. इस दौरान खदान में ड्रील मसीन चलाते समय सात बच्चे-बच्चियों को पाया गया. हालांकि जांच के दौरान दो बच्चे 18 साल के ऊपर के निकले. इसलिए इन्हें छोड़ दिया गया. अन्य बच्चों की उचित शिक्षा, रहने तथा खाने की व्यवस्था बाल कल्याण समिति करेगी. इधर, पुरुसुगुड़ा के सरपंच रामबाबा ने दावा किया कि ये बच्चे अपने अभिभावकों के लिए खाना लेकर कर गये थे. किसी भी नाबालिग से यहां काम नहीं कराया जाता है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …