Home / Odisha / महानदी कोलफील्डस लिमिटेड मे हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

महानदी कोलफील्डस लिमिटेड मे हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

संबलपुर। रविवार को महानदी कोलफील्डस के आनंद विहार ग्राउंड में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कंपनी के ट्राईबल ग्रूप की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में महानदी कोलफील्डस लिमिटेड, राइजिंग स्टार संबलपुर, बड़फिरिंगीबाहाल, ध्यानचंद क्लब बांडीझरण, महात्मा क्लब मरंगाबाहाल, गोल्डन क्लब बडऱमा, जे के क्लब जमनकिरा एवं कलिंग मार्शल क्लब जुजुमुरा की टीम ने भाग लिया है। सुबह एमसीएल के निदेशक कार्मिक केशव राव ने बतौर मुख्य अतिथि इस प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्मिक एवं कल्याण आर एल खटिक, मुख्य प्रबंधक कल्याण एस आर पुजारी, मोहम्मद जावेद अख्तर, जनसंपर्क प्रमुख डीकेन मेहेरा, उप्रबंधक आस्तिक साहू एवं ओसीएमएस सचिव आर के बाबू भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन ट्राईबल गू्रप के सदस्य संदीप सिंह, चैतन्य मराई, एम एस रेड्डी एवं सुरेश महालिक ने किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …