Home / Odisha / झूठा हलफनामा मामला- परिवहन मंत्री को बर्खास्त कर फौजदारी मामला दर्ज करें नवीन – कांग्रेस

झूठा हलफनामा मामला- परिवहन मंत्री को बर्खास्त कर फौजदारी मामला दर्ज करें नवीन – कांग्रेस

भुवनेश्वर. परिवहन मंत्री तथा वीर महाराजपुर के विधायक पद्मनाभ बेहरा के झूठे हलफनामा दिये जाने के मामले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बहिष्कार करें तथा उनके खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज करें. कांग्रेस भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीशिकांत मिश्र ने यह मांग की. उन्होंने बताया कि बेहरा ने 2004 से 2019 के बीच चार चुनाव में तीन प्रकार के हलफनामा दिया है. 2004 में उन्होंने अपने हलफनामे में उन्होंने लिखा है कि मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने 1972 में दी थी. 2009 के हलफनामे में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा 1973 में देने की बात का उल्लेख किया है. इसी तरह 2014 के हलफनामे में उन्होंने 1973 में मैट्रिक की परीक्षा देनी की बात कही. इसी तरह 2019 के चुनाव के दौरान दिये गये हलफनामे में उन्होंने लिखा है कि वह आठवीं पास हैं. इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद हाईकोर्ट ने वीरमहाराजपुर थाने को बेहरा के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अब भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया है. सुवर्णपुर के एसपी कह रहे हैं कि मामले का अध्ययन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी वीर महाराजपुर के थानाधिकारी किसकी अनुमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह श्री बेहरा को अपने मंत्रिमंडल से बहिष्कार करें तथा उनके खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज करने के लिए निर्देश दें.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …