Home / Odisha / केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय ओडिशा दौरा 28 से

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय ओडिशा दौरा 28 से

  •  भुवनेश्वर में सीएए के समर्थन में विशाल रैली को करेंगे संबोधित

  •  29 को पुरी में श्रीजगन्नाथ व भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में करेंगे दर्शन

भुवनेश्वर. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 28 फरवरी को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आयेंगे. इस दौरान वह भुवनेश्वर में सीएए के समर्थन में विशाल रैली को संबोधित करेंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शाह एक सरकारी कार्य़क्रम में भाग लेने के लिए 28 को भुवनेश्वर आयेंगे. 28 को दोपहर पश्चात भुवनेश्वर में एक विशाल रैली होगी. यह रैली सीएए के समर्थन में होगी. उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर जनजागरण करने हेतु राज्य में पिछले दिनों बड़ा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. इसमें केन्द्र सरकार के मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. इसके अलावा राज्यभर में बुद्धिजीवी सम्मेलनों का आयोजन किये जाने के साथ पार्टा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इस बारे में जनजागरण अभियान शुरु किया है. इसी अभियान के तहत श्री शाह की रैली का आयोजन किया जाएगा. इसमें पूरे प्रदेश से एक लाख लोग शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि अगले दिन यानी 29 को वह भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर जाकर दर्शन करेंगे. इसके साथ ही उसी दिन वह पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर जाकर दर्शन करेंगे. इसके बाद वह वापस लौट जाएंगे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …