Home / Odisha / राउरकेला : स्क्रैप का काम जोरों से 

राउरकेला : स्क्रैप का काम जोरों से 

  • छोटे-छोटे बच्चों को भी लगाय जा रहा है काम में

रिपोर्ट-डा एलएन अग्रवाल

राउरकेला : पुलिस के ढोल की पोल खोल रहा है स्क्रैप व्यवसाय। पुलिस के अथक प्रयासों के बावजूद दिनदहाड़े व धड़ल्ले से स्क्रेप माफियाओं व उनके गुर्गों द्वारा स्क्रैप का व्यवसाय जोरों पर है। लोगों का आरोप है कि  दिनदहाड़े लोग स्क्रैप की चोरियां सुनियोजित तरीके से कर रहे हैं। लोहे की चोरियां करने वालों को साइकिल व बाइक मुहैया कराकर ही लगातार चोरियां करवा रहे हैं और दिनदहाड़े ऑटो, 207, 407 व डम्पर से स्क्रैप के ढुलाई की जा रही है। दर्जनों क्षेत्र ऐसे हैं, जहां की लगातार स्क्रैप को दिनदहाड़े गैस कटर से काटा जा रहा है और यहां तक कि कार व डंपर टिपर को भी बिना किसी डर के बेधड़क काट कर गलाया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से रेलवे व अन्य सरकारी क्षेत्रों में ठेकेदारों के द्वारा जो काम हो रहे हैं उसमें से निकलते पुराने सरिया,लोहे की बीम,अल्युमिनियम व कॉपर के केबुल, लोहे की पाइप तक को दिन के उजाले में उठाकर काटा जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों तक कोई इसमें नियोजित किया गया है जो विभिन्न स्थानों से इसे बोरे में डाल कर लाते हैं और उसे दिनदहाड़े कांटे व गोदामों में काटकर बोलेरो कैंपर, 407, 207 जैसी गाड़ियों में बेधड़क ढोकर विभिन्न फेक्टरियों व गोदामों तक पहुंचाया जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …