Home / Odisha / राज्य में 60 प्रतिशत इंजीनियरिंग सीटें खाली

राज्य में 60 प्रतिशत इंजीनियरिंग सीटें खाली

भुवनेश्वर. राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में लगभग 60 प्रतिशत सीटें खाली हैं. कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति द्वारा इस संबंध में पूछे गये सवाल के उत्तर में राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमानंद नायक ने विधानसभा में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 93 इंजीनियरिंग कालेज हैं. इसमें कुल 31,174 सीटें हैं. 2029-20 शैक्षिक सत्र में 11,745 सीटें भरे हैं. 19,429 सीटें खाली हैं और तीन इंजीनियरिंग कालेज प्रबंधनों ने बंद करने के लिए आवेदन किया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …