Home / Odisha / गंजाम हाट के लिए 18 को जारी होगी निविदा

गंजाम हाट के लिए 18 को जारी होगी निविदा


ब्रह्मपुर. ब्रह्मपुर डेवलमेंट अथारिटी (बीडीए) की सबसे विख्यात परियोजना गंजाम हाट के लिए 18 फरवरी को निविदा जारी होगी. गंजाम हाट के अंदर तीन तले की व्यवसायिक इमारत होगी. इसमें 117 दुकानें होंगी. दुकान आवंटन की प्रक्रिया भी निविदा के तहत पूरी होगी. दुकान लेने वालों को बोली लगानी होगी. इसकी शुरुआत 18 फरवरी से शुरु होगी. इसके बीडीए कार्यालय से फार्म लिया जा सकता है. यह जानकारी बीडीए के वाइस चेयरमैन चक्रवर्ती सिंह राठौर ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान दी. उन्होंने बताया कि एशिया का बड़े रॉक गार्डेन का कार्य दो अक्टूबर तक पूरा जायेगा. उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए बीडीए कार्यलय में एक आरटीओ का कार्यालय भी खुलेगा. आज पत्रकार सम्मेलन में स्थानीय सांसद चंद्रशेखर साहू, गोपालपुर विधायक डा प्रदीप कुमार पाणिग्राही और ब्रह्मपुर विधायक विक्रम पंडा, बीडीए सचिव संबित कुमार राउत भी उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …