Home / Odisha / टाउल हॉल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज

टाउल हॉल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज

  •  पहले दिन ढेंंकानाल, कटक, आस्का, कुआखिया एवं जमशेदपुर की टीम विजयी

संबलपुर। स्थानीय टाउन हॉल मैदान में ऑल इंडिया कबड़ी प्रतियोगिता का भव्य आगाज हो गया। संबलपुर कबड्डी क्लब एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास पर हो रहे इस प्रतियोगिता का उदघाटन डीएम शुभम सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर एसपी डा. कनवर विशाल सिंह, पूर्व विधायिका डा. रासेश्वरी पाणिग्राही, जिला क्रीड़ा अधिकारी उपेन्द्र सतपथी,  देश के जानेमाने कबड्डी खिलाड़ी ए के कुमार एवं भीम बराल विशेष अतिथि के तौरपर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन ढेंकानाल, कटक, आस्का, कुआखिया एवं जमशेदपुर की टीम ने बेहतर कबड्डी का प्रदर्शन किया और जीत हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता देखने टाउन हॉल मैदान में सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …