Home / Odisha / जोड़ा में सड़क हादसा, महिला की मौत, युवक गंभीर रुप से घायल

जोड़ा में सड़क हादसा, महिला की मौत, युवक गंभीर रुप से घायल

भुवनेश्वर. केन्दुझर जिले के जोड़ा थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. इसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान झारखंड के सरेइकेला इलाके की कुसुम मोहंती के रूप में बतायी गयी है. वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने अपने भतीजे के साथ बाइक से कमारजोड़ा जा रही थी. महावीर चौक के निकट नियंत्रण खोने के कारण उनकी वाइक गिर गयी. इससे महिला भी नीचे गिर गयी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक 12 पहिये वाले ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया. इस कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना पाते ही जोड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर मामले की जांच में जुटी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …