Home / Odisha / कटक मारवाड़ी समाज ने शहीदों के दी श्रद्धांजलि

कटक मारवाड़ी समाज ने शहीदों के दी श्रद्धांजलि

कटक- कटक मारवाड़ी समाज ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा, जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. गोपीनाथ मंदिर के समक्ष शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष किशन मोदी, सचिव हेमंत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश भरालेवाला, कैलाश सांगानेरिया, किशोर आचार्य, पप्पू शर्मा, मनोज नांगलिया, रमेश शर्मा, राजकुमार सिंघानिया, पवन शर्मा, पवन सिंह, विजय कमानी, नरेश साहू, डीजे शर्मा, डीजे मोदी, दीपक मोदी, पशुपति अग्रवाल, सज्जन मोदी, दीनदयाल क्याल, राधेश्याम मोदी, राजेंद्र कुमार, विजय अग्रवाल, मुकेश सेठिया, राकेश जैन आदि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:10 बजे राष्ट्रीय गान के साथ हुआ. इस मौके पर एमपी सुरेश शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन पुलवामा में 40 जवान शहीद हुए थे. उनकी वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. कटक मारवाड़ी समाज की तरफ से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनोज विजवर्गीय ने किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …