Home / Odisha / राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत बढ़ोत्तरी

राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत बढ़ोत्तरी

  • एक जनवरी 2020 से होगा लागू

भुवनेश्वर– राज्य सरकार के  कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है । मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे अनुमोदन दे दिया है। इसे  एक जनवरी 2020 से लागू किया जाने का निर्णय किया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने सप्तम वित्त आयोग के आधार पर 10 प्रतिशत बकेया वेतन देने के लिए घोषणा की थी।

अस्पताल की मांग को लेकर ढेंकानाल बंद

ढेंकानाल के बाजी चौक स्थित पुराना अस्पताल के सिटी अस्पताल की मान्यता देने की मांग को लेकर ढेंकानाल में 12 घंटे का बंद किया गया। इस कारण शहर की दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही। नागरिक क्रियानुष्ठान कमेटी की ओर से यह बंद बुलाया गया है। सुबह से क्रियानुष्ठान कमेटी के कार्यकर्ता सड़कों पर निकल कर पिकेटिंग करते देखे गये। इस आंदोलन का विभिन्न राजनैतिक दल, बार एसोसिएशन, व्यवसायी संघ व पत्रकार संघ ने समर्थन दिया है। 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …