Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा की ओर से पुलवामा में शहीद हुए जवानों को 14 को दी जाएगी श्रद्धांजलि

सैल्यूट तिरंगा की ओर से पुलवामा में शहीद हुए जवानों को 14 को दी जाएगी श्रद्धांजलि

कटक : सैल्यूट तिरंगा कटक ओडिशा प्रदेश की ओर से 14 फरवरी 2019 को पुलवामा जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के 40 जवान के शहीदों को 14 फरवरी को चौधरी बाजार स्थित गौरीशंकर पार्क में सैल्यूट तिरंगा की ओर से दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश के अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने बताया कि 14 फरवरी (शुक्रवार) को संध्या 5.30 बजे पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य यह है कि आज के युवाओं में देश के प्रति, शहीदों के प्रति एवं उनके परिवारों के प्रति प्रेम की भावना जागृत हो. गौरतलब है कि सैल्यूट तिरंगा द्वारा पूरे भारतवर्ष में शहीदों के परिवार के लिए एवं शहीदों के लिए सेवा कार्य किया जा रहा है. आज के इस कार्यक्रम में उन्होंने कटक शहर के सभी समाजसेवी संगठन, वरिष्ठ समाजसेवी, शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं कटक के देशभक्तों को इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आग्रह किया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …