Home / Odisha / सूखे पेड़ में लगी आग से अफरातफरी, काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू

सूखे पेड़ में लगी आग से अफरातफरी, काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू

राजगांगपुर- राजगांगपुर थाना परिसर स्थित एक सूखे पेड़ में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख फायर स्टेशन को खबर दी गई। काफी मशक्कत के बाद बुधवार तड़के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अचानक पेड़ पर आग लगने के बाद वहां पर अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलने पर राजगांगपुर एसडीपीओ विजय कुमार नंदा भी वहां पहुंच गए। मौके की नजाकत को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी। वैसे आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आशंका जताई जा रही है कि थाना परिसर के चारदीवारी समीप एक ट्रांसफर लगाया गया है और हाई वोल्टेज तार पेड़ के बाजू से खींच कर आगे ले जाया गया है। अंदाज लगाया जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी होगी।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …