Home / Odisha / शेरपुर गांव में आग से महिला की मौत

शेरपुर गांव में आग से महिला की मौत

  • पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भद्रक. जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में एक घर में आग लगने के कारण पत्नी की मौत हो गई है, जबकि उसके पति गंभीर रुप से घायल हो गया है. इससे तीन कमरे भी पूरी तरह जलकर राख हो गये हैं. बिजली शार्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को शेरपुर गांव के सरोजिनी परिडा अपनी रसोई में खाना बना रही थीं. तभी किसी कारण आग लग गई. इस कारण उनकी मौत हो गई. आग लगने के कारण के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन शार्ट सार्किट होने के कारण आग लगाने का अनुमान लगाया जा रहा है. उनके घायल पति को भद्रक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …