Home / Odisha / अल्पसंख्यक धार्मिक स्थलों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने किया 16 करोड़ रुपये मंजूर

अल्पसंख्यक धार्मिक स्थलों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने किया 16 करोड़ रुपये मंजूर

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित अल्पसंख्य़क संप्रदायों के धार्मिक स्थलों के लिए 16 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है. विशेष समस्या कोष से यह धनराशि प्रदान की जाएगी. इससे इन धार्मिक स्थलों में सुविधा का विकास किया जाएगा. मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर के सत्यनगर यीशु व मदर मेरी कैथोलिक चर्च, भुवनेश्वर की यूनिट -4 स्थित मस्जिद के लिए दो- दो करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है. इसी तरह कटक के मिशन रोड स्थित कटक ओड़िया बाप्टिस्ट चर्च व दरघा बाजार कदम-इ-रसूल मस्जिद को दो-दो करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है. इसी तरह केन्द्रापड़ा फकीराबाद मरकाजी मस्जिद, भद्रक के पुरानाबाजार स्थित जामा मस्जिद, संबलपुर जिला स्कूल चौक पलटन मस्जिद, संबलपुर के सेंट जोसेफ कैथड्राल, ब्रह्मपुर भापुर बाजार जामिया मस्जिद, गिरि रोड ब्रह्मपुर ओडिशा बाप्टिस्ट चर्च, राउरकेला बिशप मिशनरी (रोमन कैथोलिक) व राजगांगपुर सुन्नी जामा मस्जिद को एक-एक करोड़ रुपये की राशि विशेष समस्या कोष से मुख्यमंत्री ने मंजूर किया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …