ब्रह्मपुर. गंजाम जिला के बेलगुंठा प्रखंड के कोकोलुल्डा गांव में बिजली की चपेट में आने से दो की मौत गई. दोनों दादी-पोता बताये गये हैं. दोनों के नाम राजेश जेना (23) तथा सुशीला जेना (70) हैं. बताया जाता है कि बाथरूम में नहाने के बाद राजेश टीन की छत पर तौलिया फैला रहा था. इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया है. बाथरूम की छत टीन की थी और उस पर बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था. राजेश की शोरगुल सुनकर दादी उसे बचाने आयी और वह बिजली की चेपट में आ गई. दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. राजेश के पिता उला जेना सूरत में रहते हैं तथा राजेश अपने भाई-बहनों के साथ दादी के पास रह कर पढ़ाई करता था. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है.
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
