Home / Odisha / ट्रक से टकराई तीर्थ यात्रियों की बस, दो की मौत, 30 यात्री घायल

ट्रक से टकराई तीर्थ यात्रियों की बस, दो की मौत, 30 यात्री घायल

  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से जगन्नाथ धाम पुरी आ रहे थे यात्री

भद्रक- ओड़िशा के भद्रक जिला में 16 नंबर राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों की बस एवं ट्रक में टक्कर हो जाने के कारण घटनास्थल पर ही दो यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है।
प्राप्त खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से तीर्थयात्रियों का दल चारधाम की यात्रा पर इसी महीने की 9 फरवरी को बस के जरिए निकले थे। बुधवार सुबह जैसे ही तीर्थ यात्रियों से खचाखच भरी बस भद्रक जिले के बारीकपुर नामक स्थान पर 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची कि वहां पहले से खड़े धान से लदे एक मालवाहक ट्रक को पीछे से उक्त तीर्थयात्रियों की बस ने जोरदार धक्का मारा दिया। इससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले यात्रियों का नाम दिव्या मास्टर तथा तिलक विशाल है। इस हादसे में 5 यात्रियों को गंभीर चोटें लगी हैं जिन्हें तत्काल कटक के मुख्य चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया गया है। इसी तरह अन्य 25 घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इस बस में करीब 50 से ज्यादा तीर्थयात्री सवार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह का वक्त होने के कारण ड्राइवर को झपकी लगने से यह घटना घटने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर सूचना पाते ही जिला के जिलाधीश एसपी समेत जिले के कई आला अधिकारी और घायलों का हालचाल लिए थे। ये तीर्थयात्री अयोध्या परिभ्रमण के बाद जगन्नाथ धाम पुरी आ रहे थे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …