Home / Odisha / एएसआई के साथ करेंगे बातचीत – संस्कृति सचिव

एएसआई के साथ करेंगे बातचीत – संस्कृति सचिव

भुवनेश्वर. कोणार्क मंदिर में लगे पत्थरों को बदले जाने के संबंध में आरोप के मामले में राज्य सरकार एएसआई से बात करेगी. राज्य के संस्कृति सचिव मनोरंजन पाणिग्राही ने पत्रकारों के सवालों के उत्तर में यह बात कही.उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में केन्द्रीय संस्कृति मंत्री, केन्द्रीय सचिव व एएसआई के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई थी. इस बैठक में एएसआई के अधिकारिय़ों ने किसी प्रकार का खतरा न होने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि नेशनल कंजर्वेश पलिसी के तहत काम हुआ है. वहां से कितने कारुकार्य वाले पत्थरों को निकाला गया है उसकी जानकारी हमारे पास नहीं है. ये पत्थर कहां हैं, इसके बारे में जानकारी एएसआई ही दे सकेगी. इस बारे में हमारे पास कोई रिपोर्ट नहीं है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …