Home / Odisha / आर्म्स एक्ट के तहत एक छात्र समेत दो गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के तहत एक छात्र समेत दो गिरफ्तार

भुवनेश्वर. ओडिशा क्राइम ब्रांच ने सोमवार को आर्म्स एक्ट के तहत भुवनेश्वर के एक बीबीए छात्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. खुफिया जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने भुवनेश्वर के एक निजी कालेज में बीबीए छात्र को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच ने दोनों से तीन आटोमेटिक पिस्तौल बरामद किया है. क्राइम ब्रांच सूत्रों ने यह जानकारी दी. इनको राजधानी के गंडामुंडा से खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक छात्र झारखंड का तो दूसरा छत्तीसगढ़ का निवासी बताया गया है. बताया जाता है कि इन्होंने एक-एक लाख रुपये में पिस्तौल का सौदा किया था. इनके पास से तीन पिस्तौल के साथ-साथ पांच मैजजीन तथा 22 गोलियां बरामद हुई हैं. पुलिस हर दिशा से मामले की जांच में जुटी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …