Home / Odisha / सोसल स्टार क्लब का वार्षिकोत्सव मनाया गया

सोसल स्टार क्लब का वार्षिकोत्सव मनाया गया

संबलपुर। सामाजिक संगठन सोसल स्टार क्लब वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्लब के अध्यक्ष मानस पाढ़ी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व विधायिका डा. रासेश्वरी पाणिग्राही बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। जानेमाने व्यवासायी अशोक जालान एवं सुधीर पुजारी कार्यक्रम के अन्यतम अतिथि थे। इस खास अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु अजय सराफ, अश्विनी त्रिपाठी एवं मारवाड़ी युवा मंच के महिला शक्ति संगठन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रमोद पटनायक ने स्वागत भाषण दिया एवं अनंत महांति ने क्लब का वार्षिक विवरण पेश किया। अंत में आतीफ आलम ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संचालन में मोहम्मद मकबूल, महाबीर मिश्र, श्यामाकांत विसी, शिव महाराणा, प्रदीप दास, मोहम्मद मुनीर, मोहम्मद फारूख एवं मोहम्मद मुख्तार ने सहयोग किया।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …