Home / Odisha / खंडगिरि जात्रा में अश्लिल नृत्य का विरोध

खंडगिरि जात्रा में अश्लिल नृत्य का विरोध

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर के खंडगिरि इलाके में चल रहे जात्रा में अश्लिल नृत्य के प्रदर्शन के खिलाफ ओडिशा नारी सचेतन मंच ने आयोजकों व जात्रा पार्टी के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अश्लील नृत्य करने वाली लवली के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है. मंच का एक प्रतिनिधि दल शनिवार को पुलिस कमिशनर डा सुधांशु षड़ंगी से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में कहा गया है कि खंडगिरि में जो मेला चल रहा है, वह धार्मिक मेला है, लेकिन इस मेले में आयोजित जात्रा में अश्लिल नृत्य किया जा रहा है. यह लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है. इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …