Home / Odisha / नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे भाजपा कार्यकर्ता

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे भाजपा कार्यकर्ता

भुवनेश्वर. नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पोस्ट कार्ड के माध्यम से भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देंगे. राज्य के 1004 मंडलों के 37 हजाह बूथों में कम से कम 50 कार्यकर्ता पोस्ट कार्ड के जरिये प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को पत्र लिखकर आभार प्रदर्शन करेंगे. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष समीर मोहंती ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून से भारत में किसी नागरिकता छिनी नहीं जा रही है. केवल पड़ोस के इस्लामी देशों से प्रताड़ित अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को नागरिकता प्रदान करने के लिए यह कानून है. यह अपने आप में ऐतिहासिक है. इस कारण भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को धन्यवाद देंगे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …