Home / Odisha / राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

भुवनेश्वर. अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीमकोर्ट के निर्णय के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ट्रस्ट गठन किये जाने का प्रदेश भाजपा इकाई ने स्वागत किया है. पार्टी ने इसके लिए राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता अर्पित की. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण करने के लिए ट्रस्ट गठन किया जाना ऐतिहासिक है. आज का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का दिन है. वहां पर भव्य मंदिर का निर्माण हो यह भारत की जनभावना है. शीघ्र ही यह पूरा होने वाला है. इसलिए प्रदेश की जनता की ओर से वह प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता अर्पित की है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …