Home / Odisha / मृत्य़ु  के बाद भी अमर हो गई किडनी प्रदान करने वाली प्रियंकारानी- धर्मेन्द्र प्रधान

मृत्य़ु  के बाद भी अमर हो गई किडनी प्रदान करने वाली प्रियंकारानी- धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर- गंजाम जिले के दिगपहंडी इलाके के प्रियंकारानी मौत के बाद अमर हो गई हैं । उन्होंने किडनी दान कर अंगदान को प्रोत्साहित किया है। उनका यह कार्य लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरणा प्रदान करेगा । केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्विट कर यह बात कही है।
उल्लेखनीय है कि प्रियंकारानी एक सडक हादसे में गंभीर रुप से घायल हो कर एक निजी अस्पताल में चिकित्सित हो रही थी। बीती रात डाक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था । उनके परिवार के लोगों ने उनके दोनों किडनी दान करने के लिए सम्मति दी थी । कटक के एससीबी मेडिकल कालेज में उनकी किडनी को अन्य मरीजों के शरीर में ट्रान्सप्लांट किया गया था । इससे दो लोगों की जान बच गई थी ।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी प्रियंकारानी के परिवार को शुभेच्छा प्रदान की है । उन्होंने ट्विट कर कहा कि गंजाम के प्रियंकारानी के परिवार, कटक के एससीबी मेडिकल कालेज में पहली बार मृत्यु के बाद किडनी प्रतारोपण करने वाले डाक्टरों की टीम को शुभेच्छा प्रदान करता हूं । उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों के बलिदान व डाक्टरों के प्रयास से ओडिशा में अंगदान व आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में नया अध्याय बनाया है ।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …