Home / Odisha / आईएएस अधिकारी विजयकेतन उपाध्याय को मिली जमानत

आईएएस अधिकारी विजयकेतन उपाध्याय को मिली जमानत

भुवनेश्वर. एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किये गये भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तथा उद्यान कृषि विभाग के पूर्व निदेशक विजय केतन उपाध्याय को सोमवार को कटक हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि जमानत की शर्तें निचली अदालत तय करेंगी. उल्लेखनीय है कि गत 30 दिसंबर को रिश्वत लेते वक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय केतन उपाध्याय विजिलेंस के हाथों पकड़े गये थे. एक लाख रुपये रिश्वत लेते समय उन्हें विजिलेंस अधिकारियों ने पकड़ लिया था. एक बिल के पास करने के लिए उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की थी. उन्हें रंगेहाथों पकड़ने के बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्हें राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था. पहले उन्हें हिरासत में लेकर विजिलेंस ने पूछताछ किया था. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. विजय केतन उपाध्याय 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हैं. वर्तमान में वह उद्यान कृषि विभाग में निदेशक के रुप में कार्यरत थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …