Home / Odisha / दिप्ती पटनायक ने आईएडब्ल्यूए सुपर मॉडल-2020 का ताज जीता

दिप्ती पटनायक ने आईएडब्ल्यूए सुपर मॉडल-2020 का ताज जीता

(साभार-डा एलएन अग्रवाल)

भुवनेश्वर-ढेंकानाल जिले की दिप्ती ज्योति पटनायक ने आईएडब्ल्यूए सुपर मॉडल-2020 का खिताब जीतकर राज्य का नाम रौशन किया है। दीप्ति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इसने 30 प्रतियोगियों से प्रतिस्पर्धा कर यह ताज हासिल किया है। दर्शकों ने सबसे अधिक ऑनलाइन वोट दिप्ती को दिया। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अशोक गुप्ता और आईएडब्ल्यूए की चेयरमैन दलजीत कौर ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में उन्हें यह ताज पहनाया। दीप्ति ने सवाल-जवाब के दौर में कहा कि मैं एक बच्ची को जन्म देना चाहती हूं, क्योंकि वह पीढ़ी को आगे ले जाना चाहती, जो परिवार में सभी का ख्याल रखे। इधर, मतदान के लिए उसके पिता प्रभात पटनायक और दिप्ती ने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …