Home / Odisha / 25 जोड़े हुए एक-दूजे के, साथ रहने की कसमें खाई

25 जोड़े हुए एक-दूजे के, साथ रहने की कसमें खाई


भुवनेश्वर. राजधानी स्थित श्री राममंदिर में आज 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे के हो गये. इन्होंने सात जनमों तक साथ रहने की कसमें खाई. श्रीराम मंदिर में प्रयास संस्था की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष वन मोहंती, पूर्व न्यायाधीश संजीव पंडा, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य नम्रता चड्ढा, आर्य ज्ञानेंद्र, बद्री पटनायक, प्रेमचंद्र अग्रवाल समेत कई अतिथियों की उपस्थिति में 25 जोड़ों ने शादी की. इस दौरान नवदंपति को दान स्वरूप सामग्री प्रदान की गई. इस मौके पर लगभग 1500 लोगों की मौजूदगी रही. इस दौरान लोगों के लिए प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …