Home / Odisha / आम नागरिकों को सर्वांगीण विकास के साथ जोड़ने का अनूठा प्रयास है बजट – अशोक

आम नागरिकों को सर्वांगीण विकास के साथ जोड़ने का अनूठा प्रयास है बजट – अशोक

कटक. देश की प्रथम स्वतंत्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत सदी का प्रथम आम बजट विषम परिस्थितियों में देश को पांच लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने हेतु एक सार्थक एवं ईमानदार प्रयास है. गांव, गरीब तथा किसान तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी थीम पर आधारित यह बजट देश के आम नागरिकों को देश के सर्वांगीण विकास के साथ जोड़ने का अनूठा प्रयास है. अन्नदाता से ऊर्जादाता, जीरो बजट खेती, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सामाजिक संस्थानों के लिए स्टॉक एक्सचेंज, हर घर जल आदि अप्रतिम कार्यक्रम है, जो भारत वर्ष को मज़बूत करने हेतु सहायक होंगे. यह बातें युवा समाज सेवी अशोक शर्मा ने कहीं. वह बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. उन्होंने कहा कि बैंक जमाराशि पर पांच लाख का बीमा, कर प्रणाली का सरलीकरण इस बजट की मुख्य बातें हैं. भारतीय जीवन बीमा निगम को शेयर बाजार में लिस्ट कराने का फैसला ऐतिसाहसिक है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …